Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ज़ोमैटो ने ब्लिंकिट के ₹4,447 करोड़ के अधिग्रहण का किया बचाव; सीईओ बोले- कुछ नहीं छिपाया

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 2 August 2022
ज़ोमैटो ने ब्लिंकिट (पूर्व में ग्रोफर्स) के ₹4,447 करोड़ के अधिग्रहण सौदे का बचाव किया है। सौदे को लेकर हो रही आलोचना पर ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा, "हमने इसको लेकर कुछ भी नहीं छिपाया है।" उन्होंने कहा कि तथ्यों के आधार पर मूल्यांकन के बाद ही सौदा हुआ और ज़ोमैटो ने 'मूल्यांकन पर लंबी बातचीत की थी'।
read more at Zomato