कोविड-19 से उबरे दिल्ली के 5 मरीज़ों के पित्ताशय में आई गैंग्रीन की समस्या
सर गंगा राम अस्पताल (दिल्ली) में कोविड-19 से उबरने के बाद कम-से-कम 5 मरीज़ों के पित्ताशय में गैंग्रीन की समस्या आई जिसे डॉक्टरों ने 'देश का पहला ऐसा मामला' बताया। मरीज़ों ने बुखार, पेट के ऊपरी हिस्से में दाईं ओर दर्द जैसी शिकायतें की थीं। डॉक्टरों ने लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के ज़रिए मरीज़ों के डेड टिश्यू वाले पित्ताशय निकाल दिए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


