Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के मंत्री ने ट्रेन पकड़ने में लेट होने पर प्लैटफॉर्म पर चढ़ा दी कार, वीडियो आया सामने

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 24 August, 2023
उत्तर प्रदेश के दुग्ध व पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने ट्रेन पकड़ने में देरी होने पर लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म पर अपनी कार चढ़ा दी। सामने आए वीडियो में विकलांगों के लिए बने रैंप के ज़रिए चालक कार को अंदर ले जाता दिख रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, मंत्री को हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल से बरेली जाना था।