Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में डिप्टी सीएम के रिश्तेदारों व सहयोगियों को मिले ₹53 करोड़ के सरकारी ठेके: रिपोर्ट

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 22 September 2021
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में 'हर घर नल का जल' योजना के तहत उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के रिश्तेदारों व सहयोगियों को ₹53 करोड़ के ठेके मिले। हालांकि, प्रसाद ने कहा, "हमें सिर्फ एक ठेका मिला, वह मेरी बहू को मिला जो पूरा हो गया है...बाकियों का मुझे पता नहीं है...बिज़नेस करना कोई गलत काम नहीं है।"