Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2029 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत: एसबीआई रिपोर्ट

short by अक्षत मित्तल / on Sunday, 4 September 2022
एसबीआई की एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था 2029 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकती है। गौरतलब है, यूके को पछाड़कर भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। एसबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा विकास दर पर भारत 2027 में जर्मनी और 2029 तक जापान को पीछे छोड़ सकता है।