वियतनाम के बाद बहरीन ने भी आपातकालीन उपयोग के लिए 'कोवैक्सीन' को दी मंज़ूरी
बहरीन की नैशनल हेल्थ रेगुलेटरी अथॉरिटी ने भारत बायोटेक की कोविड-19 वैक्सीन 'कोवैक्सीन' को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंज़ूरी दे दी है। बहरीन स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। 3 नवंबर को डब्ल्यूएचओ द्वारा 'कोवैक्सीन' को आपात उपयोग की सूची में शामिल करने के बाद हॉन्ग-कॉन्ग, वियतनाम, अमेरिका समेत कई देश इसे मंज़ूरी दे चुके हैं।
read more at ABP न्यूज़


