Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के कृष्ण लाल व बीजेपी-जेजेपी समर्थित कार्तिक जीते

short by खुशी / on Saturday, 11 June, 2022
हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों पर शुक्रवार को हुए मतदान में बीजेपी के कृष्ण लाल पंवार व बीजेपी-जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) समर्थित कार्तिक शर्मा ने जीत दर्ज की। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट किया, "उनकी सफलता लोकतंत्र की जीत है...राष्ट्र के विकास में नई ज़िम्मेदारियों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।" वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव हार गए हैं।
read more at Times Now