सीरिया में यूएस बेस पर 3 आत्मघाती ड्रोन से हुआ हमला, 2 घायल
अमेरिकी सेना के अनुसार, सीरिया में यूएस बेस पर शुक्रवार को तीन आत्मघाती ड्रोन से हमला किया गया जिसमें 2 सीरियाई विपक्षी फाइटर घायल हो गए। सेना के मुताबिक, दो ड्रोन मार गिराए गए जबकि तीसरे ने अल तन्फ बेस के कंपाउंड पर हमला कर दिया। अमेरिकी सेना के प्रवक्ता ने कहा, "इस तरह के हमले अस्वीकार्य हैं।"
read more at The Associated Press


