पेटीएम में हिस्सेदारी के लिए बातचीत कर रहे हैं सुनील मित्तल: रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारती एंटरप्राइज़ेज़ के चेयरपर्सन सुनील मित्तल डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम में हिस्सेदारी के लिए बातचीत कर रहे हैं। बकौल रिपोर्ट, उनकी योजना एयरटेल पेमेंट्स बैंक का पेटीएम पेमेंट्स बैंक में विलय करना है और यह सौदा पूरी तरह स्टॉक में होने की उम्मीद है। मित्तल दूसरे शेयरधारकों से भी पेटीएम के शेयर खरीद सकते हैं।
read more at Moneycontrol हिंदी


