प्रियंका ने 22-वर्षीय युवती की मौत के बाद ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शनों को लेकर लिखा नोट
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ईरान में हिजाब ठीक से न पहनने को लेकर पुलिस हिरासत में ली गई 22-वर्षीय महसा अमिनी की मौत के बाद हो रहे विरोध-प्रदर्शनों का समर्थन किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सदियों की ज़बरदस्ती की चुप्पी के बाद जो आवाज़ें बुलंद होती हैं...वे ज्वालामुखी की तरह फटेंगी...उन्हें नहीं रोकना चाहिए...मैं आपके साथ खड़ी हूं।"
read more at ABP न्यूज़


