पंजाब में पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन के तहत एक दिन में 21 लोगों को किया गिरफ्तार, ड्रग्स ज़ब्त
पंजाब पुलिस ने राज्य में चलाए गए विशेष अभियान 'ऑपरेशन ईगल' के तहत कम-से-कम 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि स्पेशल ऑपरेशन के दौरान 277 ग्राम हेरोइन, 2.75 किलोग्राम अफीम, 77.50 किलोग्राम चूरा पोस्ता, ₹6 लाख की नकदी ज़ब्त की गई। बकौल पुलिस, अभियान में 110 रेलवे स्टेशनों और 153 बस स्टैंड पर जांच की गई।
read more at भाषा


