गुस्साए हाथी ने बस पर किया हमला, उसकी विंडशील्ड तोड़ी; आईएएस अधिकारी ने शेयर किया वीडियो
तमिलनाडु में एक गुस्साए हाथी ने एक सरकारी बस पर हमला कर दिया और बस की विंडशील्ड को तोड़ दिया। तमिलनाडु के पर्यावरण व वन विभाग की प्रधान सचिव आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने इसका वीडियो शेयर करते हुए घटना के दौरान शांत रहने के लिए बस ड्राइवर की प्रशंसा की है। बकौल सुप्रिया, "शांत दिमाग अद्भुत काम करता है।"


