Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात टाइटंस मेटावर्स पर अपना लोगो लॉन्च करने वाली पहली आईपीएल टीम बनी

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 20 February 2022
गुजरात टाइटंस मेटावर्स पर अपना लोगो लॉन्च करने वाली पहली आईपीएल टीम बन गई है। गुजरात टाइटंस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें हार्दिक पांड्या, आशीष नेहरा और शुबमन गिल के अवतार को लोगो का अनावरण करते हुए देखा जा सकता है। हार्दिक के अवतार ने लोगो के बारे में कहा, "टॉप पर पहुंचना ही हमारा डीएनए है।"
read more at CricTracker