देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले हुए 2,000 से कम, बीते 24 घंटों में 128 नए केस मिले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 128 नए केस मिले हैं। देश में अब कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,998 हो गई है। वहीं, देश में कोविड-19 से अब तक कुल 5,30,728 मौतें हुई हैं जबकि संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 4,41,48,645 है।
read more at MoHFW


