यूपी में 7 गोलियां मारकर की गई युवक की हत्या
अयोध्या (यूपी) में रविवार रात को अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की 7 गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त युवक बाइक से एक शादी समारोह से लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक, युवक की पीठ पर 5 व हाथ में 2 गोलियां लगी हैं। प्राथमिक जांच के आधार पर आपसी रंजिश में हत्या की बात सामने आई है।
read more at X


