Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीते 5-वर्षों में किस वर्ष में कितने सरकारी ईमेल, वेबसाइट व ट्विटर अकाउंट हुए हैक?

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 5 April 2022
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में बताया कि वर्ष 2017 से फरवरी 2022 तक कुल 641 सरकारी वेबसाइट/ईमेल/ट्विटर अकाउंट हैक हुए। बकौल ठाकुर, 2022 में फरवरी तक 28 सरकारी ईमेल/वेबसाइट/ट्विटर अकाउंट हैक हुए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में यह संख्या 186, 2020 में 77, 2019 में 61, 2018 में 114 और 2017 में 175 थी।
read more at लोकसभा