परीक्षा में फेल होने के बाद झारखंड में छात्रों ने स्कूल में टीचर को पेड़ से बांधकर पीटा
दुमका (झारखंड) में परीक्षा में फेल होने के बाद छात्रों द्वारा स्कूल में टीचर और क्लर्क को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। छात्रों ने कहा, "10 लड़के फेल हुए...सर लोगों ने...प्रैक्टिकल में नंबर नहीं दिए।" बकौल पुलिस, स्कूल प्रबंधन ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर कहा कि इससे छात्रों का करियर बर्बाद हो सकता है।
read more at इंडिया टीवी


