Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच यूपी सरकार ने जारी किए निर्देश, सैंपल्स की होगी जीनोम सीक्वेंसिंग

short by राकेश / on Thursday, 30 March, 2023
कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने फ्रंटलाइन वर्कर्स, सरकारी और निजी अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सरकार के प्रवक्ता ने 'भाषा' को बताया कि जिन ज़िलों में अधिक संख्या में मामले मिल रहे हैं, वहां सघन जांच की जाएगी। बकौल प्रवक्ता, संक्रमित सैंपल्स के जीनोम सीक्वेंसिंग के भी निर्देश दिए गए हैं।