गडकरी ने किया श्रीनगर-लेह हाईवे पर निर्माणाधीन ज़ोजिला सुरंग का मुआयना
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर, कारगिल व लेह को ऑल-वेदर कनेक्टिविटी देने वाली 14.15-किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन ज़ोजिला सुरंग का मुआयना किया और तस्वीरें शेयर कीं। बकौल सरकार, सामरिक तौर पर महत्वपूर्ण यह सुरंग एशिया की सबसे लंबी टू-लेन सुरंग होगी। उन्होंने इसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 6.5-किलोमीटर लंबी ज़ेड-मोड़ टनल का भी मुआयना किया।
read more at Twitter


