90 के दशक में 14-15 फिल्में एकसाथ करते थे, एक बार सोचा कि अभिनय छोड़ दूं: अजय
अभिनेता अजय देवगन ने 'कभी आपको अभिनय छोड़ने का मन किया' सवाल पर कहा है कि कई फिल्में एकसाथ करने पर उन्हें एक बार लगा था कि वह काम नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "90 के दशक में 14-15 फिल्में एकसाथ करते थे। कई बार सुबह 7 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 4 बजे तक शूटिंग चलती थी।"


