ओडिशा में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान तिर्की के घर में हुई चोरी, चुराए गए पदक
भुवनेश्वर (ओडिशा) में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध तिर्की के सरकारी आवास से करीब 5 पदक, सोने के कुछ ज़ेवर, 1 डेस्कटॉप कंप्यूटर और 2 टीवी सेट चोरी किए गए। बकौल रिपोर्ट, चोरी के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। तिर्की के नेतृत्व में भारत ने एशिया कप-2007 में स्वर्ण पदक जीता था।


