ताज़ा रैंकिंग के अनुसार दुनिया के शीर्ष 10 विश्वविद्यालय कौन-कौनसे हैं?
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 के अनुसार, मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी है जिसके बाद क्रमश: कैंब्रिज यूनिवर्सिटी, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, हार्वर्ड विश्वविद्यालय और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी का स्थान है। शीर्ष 10 में इंपीरियल कॉलेज लंदन, ईटीएच ज़्यूरिख, नैशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर, यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया भी शामिल हैं।


