Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारी बारिश के बीच भूस्खलन के खतरे के चलते वैष्णो देवी जाने वाले नए मार्ग को किया गया बंद

short by मनीष झा / on Wednesday, 19 July, 2023
कटरा (जम्मू-कश्मीर) में बीते 43 सालों में हुई सर्वाधिक बारिश (315.4 मिलीमीटर) के चलते भूस्खलन के खतरे को देखते हुए वैष्णो देवी मंदिर की ओर जाने वाले नए मार्ग को बंद किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की सेवाएं बंद की गई हैं। बकौल अधिकारी, श्रद्धालु पुराने रास्ते से मंदिर की ओर जा सकते हैं।