Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईआईटी दिल्ली के छात्र ने जीती दुनिया की सबसे बड़ी कोडिंग प्रतियोगिता, मिले ₹7.76 लाख

short by मोनिका शर्मा / on Saturday, 4 June, 2022
आईआईटी दिल्ली के छात्र कलश गुप्ता ने वैश्विक कोडिंग प्रतियोगिता 'टीसीएस कोडवीटा' का 10वां सीज़न जीता है जिसमें 87 देशों के 1,00,000 प्रतियोगियों ने भाग लिया था। टीसीएस की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र कलश को $10,000 (करीब ₹7.76 लाख) का इनाम मिला। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, यह दुनिया की सबसे बड़ी कोडिंग प्रतियोगिता है।