Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2007 का सीलपैक आईफोन नीलामी में ₹52.4 लाख में बिका, अपने मूल दाम से 100 गुना अधिक

short by शुभम गुप्ता / on Monday, 20 February, 2023
एप्पल की पहली जेनरेशन का ओरिजिनल सीलपैक आईफोन एक नीलामी में $63,356.40 (तकरीबन ₹52.4 लाख) में बिका। यह आईफोन अपने 2007 के मूल दाम ($599) से 100 गुना अधिक में बिका और ओरिजिनल आईफोन के लिए यह अब तक की बिक्री की सर्वाधिक कीमत है। इस ओरिजिनल टच स्क्रीन आईफोन में 4/8 जीबी स्टोरेज और 2 मेगापिक्सल का कैमरा है।
read more at LCG Auctions