सरकार ने ई-स्पोर्ट्स को दी आधिकारिक मान्यता
भारत सरकार ने देश में ई-स्पोर्ट्स को आधिकारिक रूप से मान्यता प्रदान कर दी है। मंगलवार को जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, ई-स्पोर्ट्स अब देश में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत 'मल्टीस्पोर्ट्स इवेंट' श्रेणी का हिस्सा होगा। वहीं, देश में ऑनलाइन गेमिंग के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को नोडल मंत्रालय नियुक्त किया गया है।
read more at लेटेस्टली


