Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फेसबुक पर उदयपुर जैसा कांड करने की धमकी देने वाला शख्स हरियाणा में हुआ गिरफ्तार

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Tuesday, 5 July, 2022
पलवल (हरियाणा) में तौफीक नामक शख्स को फेसबुक लाइव के ज़रिए उदयपुर जैसा कांड करने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, एक शख्स को वीडियो मिला था जिसमें तौफीक कह रहा है कि 'जैसा उदयपुर में हुआ, वह उसका वही हाल करेगा'। बकौल पुलिस, तौफीक हत्या के मामले में ज़मानत पर है।