Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ में 'कौशल्या मातृत्व योजना' के तहत दूसरी बेटी के जन्म पर मिलेंगे ₹5000: सीएम बघेल

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Tuesday, 8 March 2022
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राज्य में 'कौशल्या मातृत्व योजना' की शुरुआत की है। सीएम बघेल ने कहा कि इस योजना के तहत अब राज्य में दूसरी बेटी के जन्म पर ₹5,000 की राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत जन्म पर तत्काल राशि महिला के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।