बजरंग दल कार्यकर्ता हत्या केस में अरेस्ट 10 आरोपियों पर कर्नाटक पुलिस ने लगाया यूएपीए
कर्नाटक पुलिस ने शिमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या मामले में गिरफ्तार 10 लोगों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धाराएं लगाई हैं। बकौल खबर, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्या के पीछे किसी बड़ी साजिश का संदेह है। गौरतलब है, यूएपीए राष्ट्रीय अखंडता को कमज़ोर करने की साजिश के संदेह में लगाया जाता है।
read more at हिन्दुस्तान


