मकान मालिक ने पति को जबरन सेप्टिक टैंक में उतारा: एफआईआर में मृतक की पत्नी
पुणे (महाराष्ट्र) में एक महिला ने एफआईआर में कहा है कि मकान मालिक ने उसके पति को सेप्टिक टैंक में उतरने को मजबूर किया जिससे उसकी मौत हो गई। एफआईआर दर्ज होने के बाद मकान मालिक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है, बुधवार को सेप्टिक टैंक में उतरने से चार लोगों की मौत हो गई थी।


