पत्नी और मेरे बीच 'नो गिफ्ट सिस्टम' है: '12वीं फेल' के प्रेरणास्रोत आईपीएस अफसर मनोज शर्मा
आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने खुलासा किया है कि उनके और उनकी पत्नी व आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी के बीच 'नो गिफ्ट सिस्टम' है। उन्होंने कहा, "परीक्षा की तैयारी के दौरान हमने फैसला किया था कि हम डायमंड्स और अन्य आभूषण नहीं पहनेंगे। श्रद्धा अब भी नहीं पहनती। हम सालगिरह और जन्मदिन पर एक-दूसरे को गिफ्ट नहीं देते हैं।"


