देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 11,499 नए केस; 255 मौतें हुईं दर्ज
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 11,499 नए मामले सामने आए और दैनिक पॉज़िटिविटी रेट घटकर 1.01% रह गया। इस दौरान 23,598 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं। वहीं, 255 लोगों की संक्रमण से मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 5,13,481 हो गई है और सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या फिलहाल 1,21,881 है।
read more at MoHFW


