Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जब तक नवाब मलिक इस्तीफा नहीं देंगे तब तक बजट सत्र नहीं होने देंगे: महाराष्ट्र बीजेपी

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 1 March, 2022
महाराष्ट्र बीजेपी ने कहा है कि वह तब तक राज्य का बजट सत्र नहीं होने देंगे जब तक कि एनसीपी नेता और मंत्री नवाब मलिक मंत्रिमंडल से इस्तीफा नहीं देते। राज्य बीजेपी प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा, "अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम...और 1993 के सीरियल धमाकों के दोषियों के साथ...कथित संबंधों और भूमि सौदों...को लेकर बीजेपी मलिक का...इस्तीफा मांग रही है।"