Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

करीब 17,000 भारतीयों ने छोड़ा यूक्रेन, ऑपरेशन गंगा से 3352 लोग लौटे भारत: विदेश मंत्रालय

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Wednesday, 2 March, 2022
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अब तक लगभग 17,000 भारतीयों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इनमें से 'आपरेशन गंगा' के तहत 15 उड़ानों में करीब 3,352 लोग भारत लौट आए हैं। बागची ने आगे बताया कि अगले 24 घंटों में भारत से 15 उड़ानें निर्धारित हैं जिनमें से कई रास्ते में हैं।