जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक ड्राइवर को मारी गोली, अस्पताल में हुई मौत
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार को पेशे से ड्राइवर सतीश कुमार सिंह को आतंकवादियों ने गोली मार दी। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। गौरतलब है कि सोमवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में कुलगाम में दो आतंकवादियों को मार गिराया था।
read more at TimesNow नवभारत


