सब इंस्पेक्टर की बेटी ने पास की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021; यूपी पुलिस ने शेयर की तस्वीर
कमिश्नरेट लखनऊ में तैनात सब इंस्पेक्टर (एसआई) सुरेश नारायण मिश्र की बेटी ज्योति ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में 432वीं रैंक हासिल की। यूपी पुलिस ने ट्विटर पर ज्योति की तस्वीर शेयर कर लिखा, "यूपी पुलिस परिवार की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।" वहीं, पुलिस अधीक्षक (मिर्ज़ापुर) संजय कुमार के बेटे आदित्य वर्मा ने 200वीं रैंक हासिल की।
read more at Twitter


