Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मध्य प्रदेश में अगले पांच साल में बनेंगी अमेरिका जैसी सड़कें: नितिन गडकरी

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 25 February 2022
केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को उज्जैन में कहा कि मध्य प्रदेश की सड़कें अगले 5-वर्षों में अमेरिका जैसी हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि उज्जैन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हवाई पट्टी-सह-सड़क विकसित की जाएगी। बकौल गडकरी, महाकाल मंदिर तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एयरबस शुरू की जा सकती है।
read more at ThePrint