कानून बनने के बाद तीन तलाक के मामलों में 80% की कमी आई है: 'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा, "ट्रिपल तलाक जैसे सामाजिक बुराई का अंत हो रहा है...जब से ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून आया है...तीन तलाक के मामलों में 80% तक की कमी आई है।" उन्होंने आगे कहा कि लड़के-लड़कियों के विवाह की उम्र सामान करने के लिए देश प्रयास कर रहा है।


