बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या मामले में कर्नाटक में 2 और आरोपी किए गए गिरफ्तार
कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बताया है कि शिमोगा में हुई बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के मामले में बुधवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है, 26-वर्षीय हर्षा की रविवार रात शिमोगा में हत्या की गई थी।
read more at LatestLY


