Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारी बारिश से उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कई इलाकों में हुआ जलभराव

short by Gunjan Goswami / on Thursday, 16 September 2021
उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में गुरुवार को भारी बारिश हुई जबकि लखनऊ, कानपुर और वाराणसी सहित लगभग 30 ज़िलों में बुधवार देर रात से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण लखनऊ के कई इलाकों में सड़कें व गलियां जलमग्न हो गई हैं। भारी बारिश से कई घरों के ढहने और पेड़ों के उखड़ने की भी खबरें हैं।