कौन हैं गैंगस्टर काला जठेड़ी और अनुराधा जिनकी 200 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई है शादी?
गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा ने मंगलवार को दिल्ली में करीब 200 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में शादी की। जठेड़ी को पहली बार 2004 में जेल हुई थी और 2020 में उसकी मुलाकात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से हुई थी। वहीं, अनुराधा पर अपहरण व वसूली जैसे आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों की मुलाकात 2020 में हुई थी।


