Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में युवक ने 1 माह तक 14 वर्षीय लड़की का किया रेप; पंचों ने कहा- अबॉर्शन करा लो

short by वरुण कुमार / on Friday, 9 June, 2023
भागलपुर (बिहार) में 21-वर्षीय युवक द्वारा एक महीने तक 14-वर्षीय लड़की का रेप करने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, युवक की धमकी के कारण पीड़िता चुप रही और 6-महीने बाद पेट में दर्द होने पर परिवारवालों को उसके प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिली। पंचायत में मामला जाने पर पंचों ने उसे ₹1 लाख लेकर अबॉर्शन कराने को कहा।