'लो मैं आ गया' बनाना सबसे बड़ी गलती थी, भरपाई के लिए मकान बेचना पड़ा: निर्देशक महेश कोठारे
निर्देशक महेश कोठारे ने बताया है कि फिल्म 'लो मैं आ गया' (1999) बनाना उनकी सबसे बड़ी गलती थी। उन्होंने कहा, "कई उतार-चढ़ाव देखे हैं लेकिन उस दौर ने बुरी तरह तोड़कर रख दिया, बहुत बेइज़्ज़ती और बदनामी हुई। भरपाई के लिए मकान बेचना पड़ा था।" गौरतलब है, फिल्म में अभिनेता गोविंदा के भांजे विनय आनंद लीड रोल में थे।
read more at Hindustan Times


