एनवीडिया ने ह्यूमनॉयड रोबोट्स के लिए एआई प्लैटफॉर्म 'GR00T' किया पेश
एनवीडिया ने 'GR00T' नामक प्रोजेक्ट की घोषणा की है जो ह्यूमनॉयड रोबोट्स के लिए जनरल-पर्पस फाउंडेशन मॉडल या एआई प्लैटफॉर्म है। 'GR00T' रोबोट्स के दिमाग की तरह काम करेगा जो कई तरह के हुनर सीखने में उनकी मदद करेगा। 'GR00T' द्वारा संचालित रोबोट्स मानवीय बर्ताव और उनकी भाषाओं को समझकर इंसानों की दुनिया से जुड़ेंगे और उनसे बात करेंगे।


