बिहार में होली के दिन स्कूल पहुंचे शिक्षक ने 'कपड़े मत फाड़ना, ड्यूटी पर हूं' का लगाया पोस्टर
बिहार में शिक्षा विभाग के आदेश पर कई शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए होली के दिन (सोमवार) भी स्कूल आना पड़ा। इसी बीच सामने आई तस्वीरों में एक शिक्षक अपनी बाइक पर 'कपड़े मत फाड़ना, शिक्षक की ड्यूटी पर जा रहा हूं' का पोस्टर लगाए दिखा। वहीं, ट्रेनिंग के लिए स्कूल पहुंचा एक अन्य शिक्षक कीचड़ से सना नज़र आया।
read more at News18 हिंदी


