यूपी में बकरे चुराकर भाग रहे लोगों ने रोकने पर 26 वर्षीय सिपाही को बोलेरो से रौंदा, हुई मौत
कौशांबी (यूपी) में सोमवार तड़के बकरे चुराकर भाग रहे लोगों ने चेकिंग के लिए रोकने पर अवनीश दुबे नामक 26 वर्षीय सिपाही को बोलेरो से रौंद दिया और घायल हुए सिपाही ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बकौल पुलिस, वाहन और आरोपियों की तलाश की जा रही है। बकौल रिपोर्ट्स, 2018 बैच के सिपाही अवनीश मूलत: बलिया के निवासी थे।
read more at News18 हिंदी


