₹700 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' ने रिलीज़ के 7वें दिन भारत में कमाए ₹5.5 करोड़
फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर 'सैक्निल्क' के अनुसार, फिल्म 'आदिपुरुष' ने रिलीज़ के 7वें दिन यानि गुरुवार को भारत में महज़ ₹5.5 करोड़ की कमाई की। वहीं, रिलीज़ के बाद 7 दिनों में फिल्म का डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुल ₹260.55 करोड़ रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का निर्माण करीब ₹700 करोड़ के बजट में किया गया है।


