यूपी में एसपी ऑफिस के कर्मचारी ने महिला सिपाही से की छेड़छाड़, केस दर्ज
महोबा (उत्तर प्रदेश) में एसपी ऑफिस के एक कर्मचारी पर एक महिला सिपाही ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़िता पुलिस कार्यालय के महिला विंग में तैनात है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी आते-जाते गलत नीयत से उसका पीछा करता था और कार्यालय में लगातार उसे घूरता रहता व अश्लील इशारे करता रहता था।
read more at ABP न्यूज़


