यूपी में बिल्डर ने ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में अतीक के 2 बेटों पर दर्ज कराया केस
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में एक बिल्डर ने ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में गैंगस्टर अतीक अहमद के 2 बेटों समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि अतीक के करीबी रहे बिल्डर पर भी कई थानों में 16 मामले दर्ज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतीक अहमद के दोनों बेटे जेल में हैं।
read more at इंडिया टीवी


