कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने 6 साल पुराना झगड़ा खत्म करने के बाद एकसाथ की पार्टी
ऐक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक तस्वीर में कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एकसाथ पार्टी करते दिखे। उन्होंने इससे पहले घोषणा की थी कि वे एक शो में दोबारा साथ काम करेंगे। दरअसल, 2017 में कपिल-सुनील के बीच फ्लाइट में लड़ाई हुई थी और कपिल ने कथित तौर पर सुनील पर हाथ उठाया था।


